Vastu Tips: आप भी घर में लगाते हैं फटे पुराने कपड़ों से पोछा तो दे रहे हैं समस्याओं को न्योता, बढ़ जाते हैं घर में...

इंटरनेट डेस्क। वास्तु को हम अगर सही मायनों में समझे तो यह हमारे लिए बहुत ही बड़ी चीज हैं। इसके नियमों के अनुसार चलने से आपको हमेशा सकारात्मक उर्जा मिलती है। ऐसे में आज घर में लगाए जाने वाले पोछे के बारे में जो वास्तु नियम हैं उनके बारे में जानते है। कई लोग नया पोछा खरीदने से बचते हैं और फटे-पुराने कपड़ों का पोछा बना लेते हैं। लेकिन यह सही नहीं है, इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता हैं।

फटे-पुराने कपड़ों का ना बनाए पोछा

पुराने, गंदे या फटे हुए कपड़ों से घर की सफाई की जाती है, तो घर में निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे कपड़ों के इस्तेमाल से बाहर की बुरी ऊर्जा घर में आ सकती है। चंद्रमा के प्रभाव में होने पर हमारी भावनाएं अस्थिर हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि फटे कपड़े पहनना या उनसे घर साफ करना भी अशुभ माना जाता है। राहु ग्रह फटे कपड़ों का कारक है और इसका प्रभाव आकस्मिक घटनाओं, क्रोध और त्वरित प्रतिक्रियाओं को बढ़ाता है।

pc-livetimes.news