Vastu Tips: ऑफिस डेस्क से हटा दें आप भी ये चीजें, तरक्की में आती हैं बाधा
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में कई चीजों का ध्यान रखा गया हैं, घर के साथ साथ वास्तु के नियम ऑफिस पर भी लागू होते है। ऑफिस डेस्क पर हम रोज काम की चीजों के साथ कई ऐसी चीजें भी रख देते हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं हुआ होता। कई बार टूटा कप या खराब पेन पड़ा रहता है तो कभी सूखा पौधा, पुराने कागज। वास्तु मान्यताओं में डेस्क पर रखी ऐसी चीजों को अच्छा नहीं माना जाता।
रूक जाती है तरक्की
ऑफिस डेस्क पर टूटा हुआ सामान रखना वास्तु के हिसाब से अच्छा नहीं माना जाता। फिर चाहे वह टूटा हुआ कप हो, खराब पेन हो या कोई डेकोरेशन पीस। ऐसी चीजें अक्सर डेस्क पर पड़ी रहती हैं और हम उन्हें हटाने की जहमत नहीं उठाते। मान्यता है कि टूटे सामान से नकारात्मकता का माहौल बनता हैं और तरक्की रूक जाती हैं।
सूखा या मुरझाया पौधा हटा दें
ऑफिस डेस्क पर पौधा रखना अच्छा माना जाता है, लेकिन सूखा या मुरझाया हुआ पौधा रखने से बचना चाहिए। कई लोग पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल करना भूल जाते हैं और वह धीरे-धीरे सूख जाता है। वास्तु मान्यताओं में ऐसे पौधों को सकारात्मक ऊर्जा के बजाय ठहराव से जोड़ा जाता है।
pc- india tv hindi





