Vastu Tips: इन चीजों से घर में आती है दरिद्रता, दिवाली की सफाई में निकाल दें बाहर
- byShiv
- 19 Oct, 2024

pc: Zee News - India.Com
दिवाली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 31 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है ।
माना जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी हर घर में भ्रमण करती है। इसलिए साफ़ सफाई का खास ध्यान रखा जाता है क्योकिं वे उसी घर में जाती हैं जो साफ़ सुथरे हों। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली से पहले जरूर घर से बाहर निकाल देना चाहिए, वरना लक्ष्मी जी आपके घर में प्रवेश नहीं करेगी।
1. आपको अपने घर से टूटी हुई चीजें, जैसे बर्तन, फर्नीचर या सजावटी सामान, आदि को बाहर निकाल देना चाहिए। बेकार पड़ा सामान नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
2. जो चीजें आपके काम नहीं आती है उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। दिवाली की सफाई के समय ऐसी वस्तुओं को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। इनमे पुराने कपड़े, डिवाइस, किताबें आदि शामिल है।
3. सूखे या मुरझाए हुए पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, अगर आप दिवाली की सफाई कर रहे हैं तो ऐसे पौधों को भी आपको हटा देना चाहिए।
4. ऐसे सामान जो किसी बुरे अनुभव या रिश्ते की याद दिलाते हैं उन्हें दिवाली की सफाई के साथ घर से बाहर निकाल देना चाहिए। आप इन चीजों को दान भी कर सकते हैं, जिस से नेगटिविटी खत्म हो जाए।
5.वास्तु के अनुसार घर में कभी भी देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। दिवाली से पहले आपको इन्हे बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए या पीपल के पेड़ के पास रख देना चाहिए।