Video: दिन दहाड़े बीच सड़क पर रेत रहा था पत्नी का गला, भीड़ ने देखा तो रह गए सब सन्न, फिर राहगीरो ने दिखाई हिम्मत और...

इंटरनेट डेस्क। बेंगलुरु में एक बड़ी घटना सामने आई हैं, यहां दिन दहाड़े सड़क पर पति ने पत्नी का गला रेतने को कोशिश की। लेकिन लोगों की सूझबूझ और समय पर मदद के लिए दौड़ने की वजह से एक महिला की जान बच गई। दरअसल संजय नाम का एक शख्स बीच सड़क पर अपनी पत्नी सोनाली का सिर कलम करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन लोगों की मुस्तैदी की वजह से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी संजय मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कपल की शादी में पिछले कई महीनों से परेशानी चल रही थी।  संजय और सोनाली की यह दूसरी शादी थी और वे बेंगलुरु आकर अपनी लाइफ को ट्रैक पर लाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन संजय की शराब की लत की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। बार-बार होने वाले झगड़ों के बाद सोनाली ने संजय के साथ रहने से इनकार कर दिया था।

स्कूटी रोक दबोचा पत्नी का गला
जनकारी के अनुसार नेलमंगला इलाके के पास घटी इस भयावह घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि हेलमेट लगाए शख्स ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी रोकी और वहां से गुजर रही सोनाली को दबोच लिया। उसने महिला का गला पकड़ लिया जिसके बाद वह छटपटाने लगी और खुद को बचाने की कोशिश में हाथ-पांव मारने लगी। शख्स ने जमीन पर गिराकर महिला का गला रेतने की कोशिश कर रही रहा था कि आसपास मौजद लोग तुरंत हरकत में आए और दौड़कर स्कूटी सवार के पास पहुंचे और उसे पीटने लगे ताकि वह महिला को छोड़ दे। पास से जा रहे लोगों ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और हेलमैट से उताकर आरोपी को पीटने लगे। लोगों ने जमकर घूसे बरसाए, राहगीरों ने उसे इतना पीटा कि उसे महिला  छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

pc- ndtv