Video: एक हाथ में स्कूटी, दूसरे में कैमरा… रील के चक्कर में स्कूटर पर लेट कर ड्राइव कर रहा युवक, वीडियो वायरल

PC: X

छ लोग रील बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचाते। कभी हाइट पर चढ़ कर तो कभी चलती गाड़ी पर स्टंट करते लोगों के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही वायरल हो गया। चलते स्कूटर पर युवक ने ऐसा स्टंट किया जिसे देख कर ही आपको गुस्सा आ जाएगा।  

उस वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटर की सीट पर नॉर्मल बैठने के बजाय लेटकर गाड़ी चलाता दिख रहा है। बात यहीं खत्म नहीं होती, उसने एक हाथ से हैंडल पकड़ रखा है और दूसरे हाथ में कैमरा स्टिक से सीन रिकॉर्ड कर रहा है। युवक का शरीर स्कूटर की सीट पर आगे की ओर झुका हुआ है और उसके पैर पीछे की ओर लटके हुए हैं। वह सड़क पर तेज़ रफ़्तार से स्कूटर चला रहा है। उसकी जरा सी भी गलती से वह गंभीर रूप से चोटिल हो सकता था। वह जिस रास्ते पर गाड़ी चला रहा है वह भी बेहद ही टेढ़ा मेढ़ा और गड्ढों वाला है।  

वीडियो 'DRSandeep001' हैंडल वाले अकाउंट से पोस्ट होने के बाद, रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। युवक की हरकत देखकर लोगों ने जमकर फटकार लगाई है। कई नेटिज़न्स का मानना ​​है कि कुछ सेकंड के वीडियो के लिए जान की सुरक्षा को खतरे में डालना ठीक नहीं है। कुछ ने सवाल उठाया है कि अगर इस समय स्कूटर का बैलेंस बिगड़ जाता तो क्या होता? एक नेटिज़न ने लिखा, "असली स्ट्रॉन्गमैन तूफ़ान मचाने आ गया है।"