Video Viral: किचन में खाना बना रही थी महिला, तभी बर्तन में आ गिरी मौत, देखते ही निकल गई...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की ककई ऐसे वीडियो समाने आते रहते हैं जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती हैं तो कभी हंसी आती हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो एक घरेलू किचन का बताया जा रहा है, जहां एक महिला खाना बना रही होती है। लेकिन कुछ ही पलों में जो घटना घटती है, वह किसी डरावनी फिल्म के सीन से कम नहीं लगती।

आ गिरा सांप
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला गैस चूल्हे पर एक बर्तन चढ़ाकर खाना पका रही होती है। उसके पास ही उसकी पालतू बिल्ली भी खड़ी होती है, जो इधर-उधर देखती नजर आती है। तभी अचानक किचन की खिड़की के पास हलचल होती है और अगले ही पल एक मोटा और बड़ा सांप खिड़की के रास्ते किचन के अंदर आ जाता है। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, वह सांप सीधे गैस पर रखे बर्तन में गिर जाता है।

जल्दबाजी में किया ये काम
इसे देख महिला बुरी तरह घबरा जाती है, वीडियो में उसकी चीख और घबराहट साफ महसूस की जा सकती है। वहीं, उसकी बिल्ली भी डर के मारे उछल पड़ती है और पीछे हट जाती है। हालांकि डर के बावजूद महिला ने सूझबूझ का परिचय दिया और उसने बिना देर किए तुरंत बर्तन पर ढक्कन रख दिया, ताकि सांप बाहर न निकल सके।

PC- x.com