Video Viral: होटल में युवक के साथ बर्बरता...2 लड़कियों ने हाथ पैर बांध उतारे कपड़े और फिर किया उसके साथ....वीडियो हो गया...

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, अब जो वीडियो सामने आया हैं वो कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि कानपुर स्थित एक होटल में एक युवक के साथ जमकर बर्बरता की गई है। युवक के दो लड़कियों ने हाथ-पैर तार से बांध दिए और कपड़े उतारकर बेरहमी से पिटाई की। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि राजस्थान खबरें इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

क्या हैं पूरा मामला
मामला सागर मार्केट के पास स्थित एक होटल का बताया जा रहा है। तीन मिनट चार सेकेंड के वीडियो में अर्धनग्न अवस्था में एक युवक फर्श पर बैठा नजर आ रहा, जबकि युवती उसके बाल पकड़े खड़ी है। युवक के दोनों पैर तार से बांधे गए थे। युवती का आरोप है कि युवक उसका फोन चुराने आया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो होटल के किचन का बताया जा रहा है।

दुकानदारों ने बुलाई पुलिस
वीडियो बना रहा शख्स किचन में खड़ी दूसरी युवती से बाहर जाने की बात कहता है। हो-हल्ला सुन आसपास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को साथ ले जाने लगी तो युवक ने अपना मोबाइल युवती के पास होने की बात कही, जिसे पुलिस ने दिलाया। फीलखाना थाना प्रभारी ने बताया कि हरवंशमोहाल निवासी युवक पहले होटल में काम करता था। नौकरी से निकाले जाने से गुस्साकर वह गुरुवार को नशे में होटल पहुंचा। तभी होटल में रुकी बाराबंकी की दो युवतियों से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कानपुर के इस वीडियो में बर्बरता साफ नजर आ रही है। युवतियों ने युवक के हाथ-पैर जंजीर से बंध दिए। वीडियो साफ दिख रहा है कि एक लड़की पीछे से युवक के बाल पकड़कर खींच रही है, जबकि दूसरी उसके ऊपर थप्पड़ बरसा रही है। युवतियों की पिटाई से युवक दर्द से चिल्लाता नजर आ रहा है। युवतियों ने युवक को इस कदर पीटा है कि उसकी पीठ पर बेल्ट तक के निशान छप गए हैं।

pc- hindustan