Video viral: महिला डांसर को स्टेज से खींच ले गए नशेड़ी, सबके सामने किया उसका...शर्म के मारे लोगों ने...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में आपको कई चीजें देखने को मिल जाती है। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो एक इवेंट के दौरान स्टेज पर डांस कर रही एक महिला डांसर के साथ हुई बदसलूकी का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्या हुआ था
एक कार्यक्रम के लिए दो युवा डांसरों को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। ऑडियंस में पुरुष और महिलाएं मौजूद थीं, जबकि कुछ नौजवान स्टेज के सामने संगीत की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान दो डांसरों में से एक स्टेज के किनारे आई और भीड़ की ओर हाथ बढ़ाया। तभी कुछ नौजवानों ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे ज़बरदस्ती स्टेज से नीचे खींच लिया और फिर जगह जगह से उसे छूते रहे।

बेकाबू हो गए लोग
वीडियो में साफ दिखता है कि युवकों ने डांसर को घेर लिया और उसके साथ बदतमीज़ी करने की कोशिश की। डांसर ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और किसी तरह स्टेज के पास वापस पहुंची। कुछ देर बाद आयोजकों में से एक युवक मदद के लिए आगे आया और उसे दोबारा स्टेज पर खींचने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत युवकों के एक समूह ने फिर से उसे उलटी दिशा से खींचना शुरू कर दिया। हालात कुछ समय तक बेकाबू बने रहे।

pc- rochakkhabare.com