Video viral: वरमाला के दौरान दुल्हन के एक्स ने कर दिया सबके सामने ये गंदा कांड, देखने वालों को उड़ गए होश, वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में आपको कई ऐसी चीजें दिख जाती हैं जो आपको हैरान कर देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो बिहार के बक्सर का बताया जा रहा हैं जहां शादी समारोह में हैरान करने वाली घटना हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने दुल्हन को वरमाला के दौरान पास में जाकर गोली मार दी। 
हो गई गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार गोली पेट में लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई और स्टेज पर ही गिर गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, पता चला है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात दुल्हन उत्तर प्रदेश के बलिया से आई थी और शादी के सभी कार्यक्रम तय समय पर शुरू हो रहे थे। 

दुल्हन अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ स्टेज पर आई। जब एक महिला दूल्हा-दुल्हन की आरती उतार रही थी, तभी आरोपी अचानक महिलाओं की भीड़ से आगे आया और उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

pc- rochakkhabare.com