Video viral:ओ माय गॉड, यमराज से हैं इस भाई की दोस्ती, पटरियों पर ही लगा दिए बिस्तर, ट्रेन आई तो निकल गई....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते है। इन वीडियो में आपको कई ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं जो आपको हैरान कर देती है। ऐसे में एक अनोखा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक आदमी रेलवे ट्रैक पर सोता हुआ दिख रहा है। खास बात यह है कि कुछ देर बाद एक ट्रेन भी ट्रैक पर आ गई और लोग यह नजारा देखकर चौंक गए। 

क्या हैं ऐसा वीडियो में
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। नशे में धुत एक टीनेजर प्लेटफॉर्म नंबर 1 की पटरियों पर सो गया। यह घटना दोपहर करीब की है। इस वजह से लोकल ट्रेन को अचानक रुकना पड़ा। खुशकिस्मती से, मोटरमैन ने उस आदमी को देख लिया और इमरजेंसी का सिग्नल देने के लिए बार-बार हॉर्न बजाया। इसके बाद, ट्रेन को ट्रैक पर लेटे आदमी के सामने रोक दिया गया।

सब-इंस्पेक्टर विवेक और हेड कांस्टेबल राजेश चिट्टे मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक लड़का पड़ा मिला। बाद में लड़के की पहचान 18 साल के अविनाश प्रकाश कर्डिले के तौर पर हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि कर्डिले बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर रहता है। वह कचरे में पड़ी प्लास्टिक की बोतलें उठाने के लिए ट्रैक पर गया था, लेकिन बहुत ज़्यादा नशे में होने की वजह से वहीं सो गया।

pc- rochakkhabare.com