Video Viral: चिड़िया घर में तेंदुएं को देखने पहुंचे लोग, तभी बाहर आ धमका आदमखोर...वीडियो देख डर जाएंगे आप भी

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने भी देखा होगा की कई वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में कई बार ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो सोचने पर मजबूर कर देती है। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया हैं, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चिड़ियाघर में खूंखार जंगली तेंदुए के पिंजरे के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

क्या होता हैं आगे
लोगों की आवाजों और आवाजाही से परेशान होकर तेंदुआ पिंजरे की जाली तक आ जाता है, तब तक भी लोगों को कोई खास फर्क नहीं पड़ता और वो तेंदुए की तस्वीरें खींचते रहते हैं, लेकिन अचानक तेंदुआ आक्रामक हो जाता है और जाली पर जोर जोर से कूदकर चढ़ने की कोशिश करने लगता है और यहीं से शुरू होता है खौफनाक मंजर।

मच गई अफरा तफरी
वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही तेंदुआ पिंजरे पर चढ़ने की कोशिश करता है वो पिंजरे को लांघकर भीड़ में घुस जाता है जिसके बाद वहां जमकर अफरा तफरी मच जाती है। वहां खड़े एक शख्स पर तेंदुआ हमला तक कर देता है लेकिन हैरानी तब होती है जब ये मालूम चलता है कि पूरा वीडियो एआई से जनरेट किया गया है, वीडियो वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

PC- ABP NEWS