Video: महिला भिखारी को लात-घूंसे मारे, उसके बाद चप्पल से... मंदिर के बाहर हुआ ये घिनौना अपराध

पंजाब के कपूरथला में माता श्री भद्रकाली मंदिर के बाहर एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में कथित तौर पर एक आदमी एक महिला भिखारी को चप्पल से मारता, थप्पड़ मारता और लात मारता हुआ दिख रहा है। आस पास अन्य लोग भी जमा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले का संज्ञान ले रही है।


वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो में आदमी महिला के पास जाकर पहले कुछ कहता है और इसके बाद कई बार  चप्पल मारता है।  जब महिला उसे रोकने की कोशिश करती है, तो वो उसका हाथ पकड़ लेता है और मारना जारी रखता है। फिर एक अन्य महिला आकर बीच बचाव करने लगती है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसके बाद तीखी बहस होती है।  फिर वो आदमी महिला को थप्पड़ मारता है और बाद में भीड़ के बीच से निकलकर उसे लात मारता है। खबरों के मुताबिक, यह घटना मोटरसाइकिल को लेकर हुई बहस के बाद हुई। मामले के बारे में फैली जानकारी के अनुसार, आरोपी मंदिर के सामने एक दुकान चलाता है और कथित तौर पर तब गुस्सा हो गया जब महिला के साथ आए बच्चों पर उसकी मोटरसाइकिल के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा.


इंटरनेट पर मचा बवाल 
वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद X (पूर्व में Twitter) पर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने घटना पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर एक मामूली विवाद किस तरह हिंसा में बदल गया। एक यूजर ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने के लिए कोई कितना गिर सकता है। वहीं, दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरोपी को जल्द ही अपने किए का परिणाम भुगतना पड़ेगा।