Vinesh Phogat: नहीं मिलेगा विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स ने अपील की खारिज
- byShiv
- 16 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में रेसलर विनेश फोगाट को 100 ग्राम वनज ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उसके बाद वो गोल्ड के लिए नहीं लड़ पाई। उसके बाद उन्होंने सिल्वर के लिए कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स का सहारा लिया लेकिन उन्हें वहां से भी कोई सफलता नहीं मिल सकी है। उन्हें एक करारा झटका लगा है।
अपील हुई खारिज
रेसलर विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स में डिसक्वालीफिकेशन के बाद अपील की थी। विनेश की अपील को खारिज कर दिया गया। इस अपील के खारिज होते ही सिल्वर मेडल की उम्मीद भी टूट गई। अब विनेश ने इस मामले के बाद एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है इस फोटो पर कई तरह के कमेंट भी आए हैं।
क्या लिखा विनेश ने
दरअसल विनेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे इमोशनल दिखाई दे रही हैं। विनेश ने इस फोटो के कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है। लेकिन विनेश का हौसला बढ़ाने के लिए कई फैंस ने कमेंट किया है। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने कमेंट में लिखा, आप इंस्पायरिंग हैं आप सराहना की हकदार हैं आप भारत की रत्न हैं।
pc- abp news