Video Viral: करोड़ों के फ्लैट में रहने वाली मालकिन का बन गया वीडियो...घरेलू सहायिका के साथ कर रही थी रसोई में....वीडियो हो गया...
- byShiv
- 11 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो सामने आते रहते है। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो हरियाणा में गुरुग्राम का हैं जो बड़ा ही शर्मनाक है। यहां एक लग्जरी अपार्टमेंट में घरेलू सहायिका से कथित मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद घर की मालकिन को गिरफ्तार किया गया। हालांकि आरोपी महिला को पुलिस ने यह आश्वासन मिलने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया कि वह जांच में सहयोग करेगी।
खिड़की से पड़ौसी ने बनाया वीडियो
मामले में अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी द्वारा रसोई की खिड़की से रिकॉर्ड किए गए करीब 90 सेकंड के वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आगे बताया कि गोल्फ कोर्स रोड स्थित डीएलएफ कैमेलियास में रहने वाली 52 साल की महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की
संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी दूसरे अपार्टमेंट की रसोई की खिड़की से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में महिला अपनी घरेलू सहायिका को रसोई के अंदर बार-बार थप्पड़ मारती और बाल खींचती हुई दिख रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि करोड़ों के फ्लैट में रहने वाली मालकिन की यह छोटी औऱ शर्मनाक हरकत है, जितनी अमीर हैं उतना ही छोटा दिल है। कई का कहना है कि पैसा होने से संस्कार नहीं होते हैं।
pc- news18





