India-Poland: पोलैंड के पीएम टस्क ने भारत को बताया पूरी दुनिया के लिए उम्मीद की किरण
- byShiv
- 23 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क भारत के दौरे पर है। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की है। डोनाल्ड टस्क ने दुनिया में फैली अनिश्चितता और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को पूरी दुनिया के लिए ‘उम्मीद की किरण’ बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका की तारीफ करते हुए भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड के रिश्ते आने वाले समय में और मजबूत होंगे। गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त बयान देते हुए टस्क ने दोनों देशों के बीच भरोसे, साझा मूल्यों और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि उनका देश वैश्विक मामलों में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को महत्व देता है। उन्होंने कहा, हम वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री के रूप में आपकी भूमिका की सराहना करते हैं। अस्थिरता, राजनीतिक अनिश्चितता और संकट के समय यह उम्मीद का संकेत है। भारत जैसे शक्तिशाली देश के प्रधानमंत्री के रूप में आपका नेतृत्व हम सभी के लिए उम्मीद की किरण है।
टस्क ने कहा कि भारत और पोलैंड के बीच कई समानताएं हैं। दोनों देशों के रिश्तों को केवल भौगोलिक दूरी अलग करती है। उन्होंने कहा, हमारी बातचीत सफल रही है, क्योंकि भारत और पोलैंड के बीच बहुत कुछ समान है। हमारे बीच हितों का कोई टकराव नहीं है और न ही ऐसे ऐतिहासिक मुद्दे हैं, जो हमें बांटते हों।
pc- india tv hindi






