Video Viral: रात के अंधेरे में लड़की को जबरन स्कॉर्पियों में खींचने कीे कोशिश... वीडियो वायरल हुआ तो सच्चाई आई...भाग निकला प्रेमी
- byShiv
- 12 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो वायरल होते देखे होंगे। अब जो वीडियो हैं वो वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल के पास का बताया जा रहा जहां स्कॉर्पियो में लड़की को खींचने का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा था कि कुछ लोग एक लड़की को जबरन गाड़ी में ठूंस रहे हैं और वो चीख-चिल्लाकर विरोध कर रही है। लोग इसे सरेआम किडनैपिंग और छेड़खानी मानकर गुस्से में उबल रहे थे। पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए और तुरंत एक्शन लेते हुए स्कॉर्पियो के नंबर से गाड़ी और लोगों की तलाश शुरू कर दी गई।
क्या मामला आया सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जब रोहनिया थाना पुलिस ने इस मामले की तहकीकात की, तो जो सच सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया। यह कोई फिल्मी स्टाइल में बदमाशों द्वारा किया गया अपहरण नहीं था, बल्कि मामला घर की चारदीवारी से जुड़ा एक हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा निकला, जहां एक पिता अपनी ही बेटी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर घर ले जा रहा था।
क्या थी इस पूरे वायरल ड्रामे की असली कहानी?
पुलिस जांच में पता चला कि चंदौली के बबुरी इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय वैष्णवी शर्मा घर से तो पढ़ाई का बहाना बनाकर निकली थी, लेकिन वह बिना बताए किसी लड़के के साथ प्रयागराज घूमने निकल गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी और उसका फोन भी स्विच ऑफ आने लगा, तो घरवालों की सांसे अटक गईं, परिवार वाले पागलों की तरह उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच किसी ने खबर दी कि लड़की वाराणसी में है। गुस्से और चिंता में डूबे परिजन तुरंत स्कॉर्पियो लेकर वाराणसी हाईवे पर रोहनिया स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल के पास पहुंच गए, जहां वह लड़का और लड़की दोनों मिल गए।
प्रेमी मौके से फरार
जैसे ही लड़की के पिता ने अपनी बेटी के साथ उस लड़के को देखा, तो वो गुस्से से आगबबूला हो गए, हालात भांपते ही वो लड़का अपनी गाड़ी लेकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। इधर, पिता ने जब अपनी बेटी वैष्णवी को घर वापस चलने के लिए कहा, तो वह अड़ गई और घर जाने से साफ इनकार कर दिया. चूंकि मामला इज्जत और घर की बात का था, इसलिए घरवालों ने उसे खींचकर जबरन स्कॉर्पियो में बैठाने की कोशिश की। लड़की सड़क पर चिल्लाने लगी और विरोध करने लगी।
pc- inkhbar






