Video Viral: ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफार्म के नीचे गिरा बच्चा...चला गया सीधे नीचे...दिल दहला देगा आपका ये वीडियो...
- byShiv
- 12 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो देखे होंगे। ये वीडियो कई बार लोगों के होश उड़ा देते है। ऐसे में अब जो वीडियो सामने आया हैं वो भी हैरान कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं ये वीडियो चीन के सिचुआन प्रांत के एक रेलवे स्टेशन का है जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। जिसे देखकर हर इंसान के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं।
क्या हैं वीडियो में
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी मां के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा होता है। जैसे ही मां अपने बड़े से सूटकेस को लेकर ट्रेन के दरवाजे के अंदर दाखिल होती है, पीछे-पीछे आ रहा नीली टी-शर्ट और सफेद हाफ पैंट पहने बच्चा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने चौड़े गैप को भांप नहीं पाता और पैर फिसलते ही मासूम उस संकरे और गहरे गैप के अंदर नीचे गिर जाता है।
रेलवे पुलिस ने बचाई जान
बच्चे के नीचे गिरते ही स्टेशन पर हड़कंप मच जाता है और ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी महिला घबराकर चिल्लाने लगती है। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात एक रेलवे पुलिस अधिकारी तुरंत देवदूत बनकर मौके पर पहुंचता है। वह बिना एक पल गंवाए जमीन पर लेट जाता है और प्लेटफॉर्म के नीचे फंसे बच्चे को सांत्वना देते हुए कहता है, रोना मत बच्चे, मैं यहीं हूं, कुछ देर बाद गनीमत रही कि बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
pc- abp news





