Video Viral: स्कूली छात्रों का खतरनाक स्टंट...एक बाइक पर 6 स्टूडेंट, जगह नहीं मिली तो एक को कंधे पर बैठाया...दूसरो की जान...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो वायरल होते देखे होंगे। अब जो वीडियो सामने आया हैं वो बड़ा ही खतरनाक हैं, यहां यूपी के मेरठ में बाइक सवार 6 स्कूली छात्रों के स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह छात्र अपना जीवन तो जोखिम में डाल रहें है, वही आम लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर रहें है। 22 सेकेंड का यह वीडियो थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नहेरु एकेडमी के छात्रों का बताया जा रहा है।
क्या हैं वीडियो में
इस वीडियो में एक बाइक के ऊपर 6 स्कूली छात्र सवार है, पांच छात्र मोटर साइकिल टंकी से लेकर सीट पर चिपक-चिपक कर बैठे हुए दिखाई दे रहे है जबकि एक छात्र को सीट पर जगह नहीं मिली तो वह एक साथी के कंधे पर बैठ गया।
बाइक पर 6 स्टूडेंट्स का जानलेवा स्टंट
वायरल वीडियो में सभी छात्रों के कंधे पर बैग लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। स्कूली छात्रों के जोखिम से भरा स्टंट करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह छात्र तेजी से बाइक चला रहें है और यातायात नियमों को खुलें रूप से चुनौती देकर सड़क पर अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन रहें है।
pc-www.indiatv.in






