Viral Video: मेट्रो में लड़की को इस बुक 'How to Kill Men and....' को पढ़ते देख मर्द समाज में फैल गया खौफ...वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 02 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। पिछले कुछ समय में कई ऐसे मामले चर्चा में रहे हैं, जिनमें पत्नी, मंगेतर या गर्लफ्रेंड पर हत्या के आरोप लगे है। हाल ही में पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया का नाम भी चर्चा में है। ऐसे में कई मिम्स भी बन रहे है। इस बीच दिल्ली मेट्रो मंे एक लड़की ऐसी बुक पढ़ती नजर आई जिसे देख मर्द समाज डर गया। एक युवती मेट्रो में सफर करते हुए आराम से किताब पढ़ती नजर आई, लेकिन जैसे ही कैमरा किताब के कवर पर गया, वहां लिखा दिखा- “How to kill men and get away with it.” बस फिर क्या था, वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया।
इसलिए आ गया चर्चा में
हाल ही में देश में हुए कुछ चर्चित हत्याकांडों की वजह से लोग इस वीडियो को उन्हीं घटनाओं से जोड़कर देखने लगे। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर बहस, मजाक और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।
चर्चा में आ गया वीडियो
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती मेट्रो की सीट पर बैठी दिखाई देती है। उसके हाथ में एक बैग और एक किताब होती है। वह बेहद सामान्य तरीके से किताब पढ़ रही होती है और आसपास बैठे लोग भी अपने-अपने काम में व्यस्त नजर आते हैं। शुरुआत में वीडियो बिल्कुल आम लगता है, लेकिन कुछ सेकंड बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स कैमरे को किताब की तरफ जूम करता है। तभी किताब के कवर पर लिखा नाम साफ दिखाई देता है-“How to kill men and get away with it.” किताब का यह टाइटल देखते ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
pc-navbharat





