Viral Video: महिला पुलिसकर्मियों पर चढ़ा रील बनाने का...लेकिन पकड़े जाते ही हो गया कांड....अब वीडियो हो गया...
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कई वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको हैरान कर देते हैं तो कुछ हंसने पर मजबूर भी। वैसे आज कल रील बनाने का शोक हर किसी पर चढ़ा हुआ है। तो फिर यूपी के पुलिसवाले कैसे पीछे रह सकते है। एक के बाद एक रोज किसी नए पुलिसकर्मी की रील वायरल होती रहती है।
क्या हैं वीडियो में
अब एक पुलिस दफ्तर के अंदर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में महिला पुलिसकर्मी दफ्तर के अंदर रील बनाती दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से ये वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में महिला पुलिसकर्मी सरकारी दफ्तर में मोबाइल कैमरे के सामने एक्टिंग करती दिखाई देती है। क्लिप में वह गाने के बोल के साथ एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, जब नौकरी मिलेगी, तो क्या होगा... बदन पर सूट होगा, पांव में बूट होगा...यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि राजस्थान खबरें इसकी पुष्टि नहीं करता है।
पुलिस विभाग ने लिया तुरंत एक्शन
मामला वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने आधिकारिक बयान जारी किया। विभाग की ओर से कहा गया कि ड्यूटी के दौरान महिला कर्मियों द्वारा रील बनाए जाने संबंधी पोस्ट का संज्ञान लिया गया है। इसके बाद संबंधित वीडियो तुरंत डिलीट कराया गया। साथ ही महिला कर्मियों को भविष्य में सोशल मीडिया पॉलिसी और विभागीय अनुशासन का पालन करने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई है।
pc- dailyhunt.in






