Viral Video: धूप से बचने के चक्कर में सिर में फंसा ली भारी-भरकम कैन...जान पर बन आई तो फिर....वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो आते रहते हैं, अब एक ऐसा वीडियो आया हैं जिसे देख आपकी हंसी नहीं रूकेेगी। जी हां राजस्थान की तपती गर्मी से बचने के लिए अलवर जिले में एक शख्स ने देसी जुगाड़ किया लेकिन वो जानलेवा मुसीबत बन गया। यहां माधोगढ़ गांव में एक युवक के सिर में दूध की भारी-भरकम कैन इस कदर फंस गई कि उसे निकालने के लिए कटर मशीन का सहारा लेना पड़ा।
ऐसे शुरू हुई मुसीबत?
माधोगढ़ निवासी कालूराम रैबारी दोपहर के समय बटाई के गेहूं बांटने जा रहे थे। आसमान से बरसती आग और तेज लू से बचने के लिए उन्होंने सिर पर कपड़ा बांधने के बजाय पास रखी 15 लीटर की खाली दूध की कैन को उल्टा करके सिर पर रख लिया। शुरुआत में तो उन्हें धूप से राहत मिली, लेकिन कुछ ही देर में करीब 10 किलो वजनी यह कैन उनके सिर और गर्दन के हिस्से में बुरी तरह फंस गई।
दो घंटे में निकली
जब कालूराम ने कैन निकालने की कोशिश की, तो वह टस से मस नहीं हुई। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने कैन खींचकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन धातु के किनारे गर्दन में और ज्यादा कसते चले गए। करीब दो घंटे तक ग्रामीण और युवक खुद छटपटाते रहे, पर सफलता नहीं मिली। अंत में युवक को पास की एक हार्डवेयर दुकान पर ले जाया गया। इसके बाद कैन काटकर निकाली गई।
pc- navbharat





