Viral Video: मेट्रो में युवक को हुआ कुछ ऐसा की महिला ने किया उसको....सबने देखकर की महिला की...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में कई बार मेट्रो के वीडियो भी सामने आ जाते है। इन दिनों मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक यात्री अचानक मेट्रो के अंदर बीमार नजर आता है। वह काफी परेशान दिखाई देता है, लेकिन आसपास मौजूद ज्यादातर लोग सिर्फ उसे देखते रहते हैं। तभी एक महिला ने ऐसा कदम उठाया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
क्या किया महिला ने
वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में कई यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है। वह ठीक महसूस नहीं कर रहा था और उसे बैठने की जरूरत थी। यात्री के बीमार पड़ने के बाद आसपास मौजूद लोग उसकी तरफ देखते तो हैं, लेकिन कोई तुरंत अपनी सीट छोड़कर उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता। लेकिन इस दौरान एक महिला ने दूसरे यात्रियों से कुछ अलग व्यवहार किया। उसने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी सीट छोड़ दी और बीमार व्यक्ति को बैठने का मौका दिया।
महिला ने छोड़ दी अपनी सीट
महिला के सीट से उठते ही वह व्यक्ति आराम से वहां बैठ गया। इसके बाद वह कुछ देर सीट पर बैठकर खुद को संभालता नजर आया। इसके बाद एक महिला ने उसे पानी पिलाया और कुछ खाने को भी दिया। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
pc- x.com






