Viral Video: वरमाला छोड़ दूल्ला दुल्हन की स्टेज पर शुरू हो गई फाइट...घर वालों के भी छूट गए....वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो वायरल होते देखे होंगे। उनमे कुछ वीडियो रोमांस, प्यार के तो कुछ एक फाइट के भी होते है। लेकिन अगर यही फाइट आपको शादी में दिख जाए और वो भी दूल्हा दुल्हन के बीच तो फिर क्या होगा। जी हां इस समय जो वीडियो इंटरनेट पर गदर मचा रहा है, उसे देखकर लोग हैरान भी हैं, और हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
क्या हैं वीडियो में
शादी में बारातियों और रिश्तेदारों के बीच नोकझोंक आम बात है, लेकिन यहां तो दूल्हा-दुल्हन ही फाइट मोड में आ गए। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स कह रहे हैं- अभी ये हाल है, तो आगे क्या होगा? वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर आमने-सामने खड़े हैं। सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि तभी अचानक किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो जाती है। फिर बात इतनी बढ़ जाती है कि देखते ही देखते शुभ विवाह का मंच अखाड़े में तब्दील हो गया।
कर रहे मारपीट
दूल्हा-दुल्हन दोनों एक-दूसरे पर चीखते और धक्का देते नजर आए, नेटिजन्स यह देखकर हैरान हैं कि दुल्हन ने भी हार नहीं मानी, और दूल्हे राजा को बराबरी की टक्कर दी। आप देखेंगे कि स्टेज पर मौजूद नाते-रिश्तेदारों ने उन्हें अलग करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कपल ने तो जैसे कमस खाई थी कि सारा हिसाब आज ही चुकता करना है।
pc- tv9hindi.com






