WB Elections 2026: अमित शाह ने ममता बनर्जी से कहा, जितना जोर लगाना हैं लगाओं...बंगाल में बाबरी मस्जिद...
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में होेने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार जोरों पर हैं। अलीपुरद्वार में चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने आम जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान टीएमसी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा, शाह ने राज्य से जुड़े कई मुद्दे उठाए, इस दौरान उन्होंने हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
क्या बोले शाह
उन्होंने कहा कि ममता दीदी कान खोलकर सुन लो, जितना जोर लगाना है, लगाओ बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी। बंगाल से घुसपैठियों को हम चुन-चुन कर निकालेंगे। घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे, अमित शाह यह बात जब बोल रहे थे, तो जनता भी उनके समर्थन में नारे लगा रही थी। इस दौरान उन्होंने जनसभा के बीच बंगाल के नागरिकों से कहा कि बस यहां सरकार बना दो।
शाह ने जनता से क्या कहा
खबरों की माने तो इस दौरान शाह ने जनता से कहा कि ममता दीदी को शर्म आनी चाहिए। महिला होने के बाद भी दीदी कहती है कि 7 बजे के महिलाएं घर से बाहर ना निकले। हमारी सरकार बनने के बाद रात में 2 बजे भी निकलो कोई दिक्कत नहीं होगी। एक से ज्यादा शादी करने के मुद्दे पर शाह ने रैली में कहा कि आप बीजेपी की सरकार बना दो, कोई 4 शादी नहीं कर पाएगा। आप जानते हो ना कि 4 शादी कौन करता है।
pc- jagran






