WB Elections 2026: सीएम योगी ने कहा, भाजपा सरकार आने दो, बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे गुंडे
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में टीएमसी और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने के साथ भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया। जनसभा स्थल, वाहनों व घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़े लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे।
क्या बोले मुख्यमंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए सीएम योगी ने मतदाताओं से कहा कि टीएमसी के गुंडे, माफिया क्या कह रहे हैं या कोई मौलाना क्या बक रहा है, आप किसी से भयभीत न होइए। डबल इंजन की भाजपा सरकार आने दीजिए, ये सभी आपकी चाटुकारिता करते और बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे।
टीएमसी का सूपड़ा होगा साफ
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि जब यहां मेरा कार्यक्रम लगा तो तृणमूल के गुंडे लोगों को परेशान करने लग गए। सभा न होने पाए, इसके लिए भाजपा का झंडा उखाड़ने का भी प्रयास किया। अरिजीत का मतलब जो शत्रु को जीत सके, आप लोग उन्हें जिताइए और डबल इंजन सरकार लाइए, टीएमसी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
pc- firstindianews.com






