WB Elections 2026: बंगाल में दूसरे चरण का मतदान कल, 142 सीटों पर होंगे चुनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी हैं और दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार यानी के कल वोट डाले जाएंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद भी बुधवार को जिन 142 सीटों पर मतदान होना है। विधानसभा 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से जुड़ा प्रचार अभियान सोमवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इसके साथ ही 48 घंटे का साइलेंस पीरियड शुरू हो गया है। 

142 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग
29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए कुल 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी। इसमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और कोलकाता के क्षेत्र शामिल हैं। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। इन 142 सीटों पर कुल 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कितने वोटर करेंगे मतदान?
दूसरे चरण में राज्य के 142 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,64,35,627 पुरुष हैं जबकि 1,57,37,418 महिला वोटर और 792 ट्रांसजेंडर मतदाताओं समेत कुल 3,21,73,837 वोटर मतदान के पात्र हैं। पहले चरण में 152 सीट पर चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

pc- tv9