WB Elections 2026: पीएम मोदी सभा के दौरान हुए भावुक, भाषण रोककर बच्चे के लिए बोल दी ऐसी...
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पश्चिम बंगाल पहुंचे। उन्होंने पुरुलिया में जनसैलाब को संबोधित किया, जहां वो भावुक नजर आए। पीएम मोदी ने पुरुलिया में अपना चुनावी भाषण रोककर, एक छोटे बच्चे से बात की।
क्या कहा पीएम मोदी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चुनावी प्रचार के दौरान पुरुलिया जिले के रायबाघिनी मैदान में पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक भावुक हो गए। अपने भाषण के बीच उन्होंने एक छोटे बच्चे चिराग पर ध्यान दिया और तुरंत अपनी बात रोक दी। बताया जा रहा है कि छोटा बच्चा अपने साथ प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर आया था। इसे देखकर प्रधानमंत्री ने एसपीजी को निर्देश देकर वो तस्वीर अपने पास मंगवाई और कहा कि मां की तस्वीर देखकर वो भावुक हो गए। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, थैंक्यू बेटा, बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं आपका बहुत आभारी हूं, आप मेरी मां की तस्वीर लेकर आए, आपने मुझे भावुक कर दिया।
जाने कब होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं। राज्य में 23 अप्रैल 2026 को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल 2026 को 142 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। वहीं, 4 मई 2026 को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
pc- ndtv






