WB Elections 2026: पीएम मोदी ने कहा मदरसों के लिए बंगाल सरकार 600 करोड रुपए का बजट आवंटित करती है, लेकिन विकास के लिए...
- byShiv
- 13 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। पीए मोदी ने इस रैली में कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल से महा जंगलराज की विदाई तय है। वह दो दिनों से बंगाल में हैं और जिस तरह भाजपा की रैली में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और आम जनता का समर्थन मिल रहा है, इससे साफ है की इस बार कुछ बदलाव हो सकता है।
क्या बोले पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रविवार को वह दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कावाखाली मैदान में आयोजित इस जनसभा में अपने भाषण की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्ला और नेपाली भाषा से की। उसके बाद वह हिंदी में जनसभा को संबोधित करने लगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 15 साल से बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। इस सरकार ने बंगाल को बर्बाद करने के अलावा कोई काम नहीं किया।
उत्तर बंगाल के लिए पर्याप्त फंड नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल सरकार उत्तर बंगाल के विकास के लिए पर्याप्त बजट आवंटित नहीं करती। उत्तर बंगाल की पूरी उपेक्षा की गई है। मदरसा के लिए तो बंगाल सरकार 600 करोड रुपए का बजट आवंटित करती है, लेकिन उत्तर बंगाल के विकास के लिए उनके पास पर्याप्त फंड नहीं है।
pc- newindianexpress.com






