WB Elections 2026: सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने थामा TMC का दामन, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और यहां पर चुनावों से पहले सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और पार्टी सांसद कीर्ति आजाद मौजूद रहे। टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र बोस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियां खुलकर सांप्रदायिक हैं और संविधान के खिलाफ हैं। उनके अनुसार, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है।

आगे क्या बोले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो चंद्र बोस ने आगे कहा कि अंग्रेजों ने भी अपने शासन के दौरान इसी तरह की नीति अपनाई थी और देश को बांटने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि जैसे भारत ने अंग्रेजों को देश से बाहर किया था, वैसे ही अब समय आ गया है कि बीजेपी को भी सत्ता से बाहर किया जाए। गौरतलब है कि चंद्र बोस ने साल 2023 में बीजेपी छोड़ दी थी और अब उन्होंने टीएमसी में शामिल होकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई भूमिका की शुरुआत की है।

जाने कब होंगे चुनाव
इस बार चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहला चरण 23 अप्रैल 2026 को होगा और दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को। इसके बाद 4 मई 2026 को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे। राज्य की कुल 294 सीटों पर वोटिंग होगी और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 148 सीटों की जरूरत होगी।

PC- timesnowhindi.com