WB Elections 2026: हुमायूं कबीर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची टीएमसी, भाजपा के लिए भी की...
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही समय बाकी बचा है। ऐसे में चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ रखा। चुनाव प्रचार के बीच में टीएमसी ने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक और उम्मीदवार हुमायूं कबीर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई है।
क्या आरोप लगाएं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो टीएमसी ने आरोप लगाया है कि हुमायूं कबीर ने बीएनएस, 2023 के तहत दंडनीय अपराध किए हैं और साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के मातृ शक्ति भरोसा कार्ड के लॉन्च और वितरण के संबंध में भी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
क्यों की शिकायत?
शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हुमायूं कबीर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाषण देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बेलडांगा-सैकंड ब्लॉक के रहने वाले मैनुल हक राणा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। टीएमसी ने यह भी आरोप लगाया कि कबीर ने अभिषेक बनर्जी, उनके पीए सुमित रॉय और पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी अपमानजनक, भ्रामक और मानहानिकारक बयान दिए। शिकायत में कहा गया है कि इस वीडियो से स्पष्ट होता है कि हुमायूं कबीर ने टीएमसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को डराने-धमकाने की कोशिश की।
pc- bbc






