WB Elections 2026: बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 सीटों पर हो रहा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। कुल 1 हजार 478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्द्र स्थापित किए गये हैं। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्द्रों को अत्यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

टीमएसी और भाजपा में हैं मुकाबला
बता दें कि मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वोटिंग 44,376 बूथों पर हो रही है, जिसमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा।

हो रहा मतदान
वहीं ममता बनर्जी से सीधी टक्कर वाले नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।  खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, भाजपा का मुख्य प्रभाव क्षेत्र उत्तरी और दक्षिणी बंगाल में है और मुझे लगता है कि भाजपा वहां 100 से ज्दाया सीटें जीतेगी। जीत का रास्ता यहीं से साफ हो जाएगा।

pc- aaj tak