WB Elections 2026: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने किसे माना बंगाल एग्जिट पोल में हार के लिए...बता दिया...

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और इसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आ चुके हैं तो भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहे है। इस बार टीएमसी प्रदेश से बाहर होती दिखाई दे रही है। ह में से चार एग्जिट पोल में बीजेपी के सत्ता में आने की संभावना जताई गई है, जबकि दो सर्वे में टीएमसी की वापसी का अनुमान लगाया गया है।

विपक्षी वोटों के बंटवारे का मुद्दा
इसके साथ ही बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर तो है, लेकिन वह अलग-अलग विपक्षी दलों में बंट गई है। उनके मुताबिक, यह वोट कहीं बीजेपी, कहीं कांग्रेस, अन्य दलों में जा रहा है, जिससे नतीजों का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है।

एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल
एआईयूडीएफ रफीकुल इस्लाम ने एग्जिट पोल को पूरी तरह सटीक मानने से इनकार करते हुए कहा कि असली नतीजों के लिए 4 तारीख तक इंतजार करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में उनकी राय में “दीदी” यानी ममता बनर्जी की वापसी संभव है।

pc- india today