WB Elections: पहले चरण के चुनाव के लिए थमा प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंटरेनट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया हैं। मंगलवार शाम छह बजे तक सभी पार्टियों के नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया। 23 अप्रैल को यहां मतदान होगा। इसी बीच, इंडस्ट्रियल एरिया में हुमायूं कबीर की पार्टी के चार उम्मीदवार तृणमूल में शामिल हो गए हैं। 

कितनी सीटों पर होगा चुनाव

गौरतलब है कि कि पहले चरण में उत्तरी बंगाल के 152 निर्वाचन क्षेत्रों और राज्य के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में 23 अप्रैल को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान कर सकेंगे। इन मतदाताओं में लगभग 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 2,450 कंपनियां रहेंगी तैनात
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड 2,450 कंपनियों को तैनात किया है, जिनमें लगभग 2.5 लाख कर्मी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पहले चरण में इन चेहरों पर रहेगी नजर

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (भाजपा, नंदीग्राम), पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक (भाजपा, माथाभांगा), राज्य के मंत्री उदयन गुहा (तृणमूल, दिनहाटा), गौतम देब (तृणमूल, सिलीगुड़ी) और अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस, बहरामपुर) शामिल हैं।

pc- moneycontrol.com