Weather Update: राजस्थान में कल से फिर आंधी बारिश का दौर, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, लोगों को गर्मी से राहत
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा हैै। लेकिन ये बारिश किसानों की चिंता बढ़ाने वाली है। ऐसा इसलिए की खेतों में फसले पककर खड़ी है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में कई बार हो चुकी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। जहां मार्च में ही लोगों को अप्रैल-मई का एहसास होने लगा था, लेकनि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारशि के साथ ओले गिरे, जिससे तापमान लुढ़क गया, और ठंड का एहसास होने लगा।
कल से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, कल 26 मार्च से फिर बारिश होने की संभावना है, कहीं-कहीं बारशि के साथ आंधी का भी अलर्ट है। 28 मार्च से 31 मार्च तक एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की संभावना है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, आज राजस्थान में मौसम साफ रहेगा। 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम फिर से करवट लेगा। आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो अजमेर, सीकर, बारां जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बारशि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा की संभावना है। वहीं यह बारिश किसानों की चिंता भी बढ़ा रही है। कई किसानों की फसले अभी खेतों में पड़ी है। ऐसे में बारिश में भिगने से फसले खराब होने का डर सता रहा है।
pc-





