Weather Update: राजस्थान में विक्षोभ के असर से बरस रहे बादल, राजधानी में सुबह सुबह बारिश, तापमान में आई गिरावट
- byShiv
- 23 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। अचानक सुबह से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। सुबह से बादल छाएं हुए हैं मौसम सुहाना हो रहा है। लगातर विक्षोभ के असर से लोगों को लगभग एक सप्ताह से गर्मी से भी राहत मिली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश के पश्चिमी हिस्से जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई जिलों में जमकर बादल बरसे है। मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़, झुंझुनू, चुरू, सीकर, नगौर और आसपास के जिलों में मेघरगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
जैसलमेर में बरसे मेघ
मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में 13.1 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस बारिश के कारण ही तापमान में कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक कम है। रविवार सुबह तक के चौबीस घंटे में सर्वाधिक तापमान पाली में 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वही न्यूनतम तापमान अलवर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने सोमवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, चुरू, सीकर और नागौर समेत आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से 25 और 26 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
pc- parbhat khabar






