Weather Update: राजस्थान में लोगों को सताने लगी तेज गर्मी, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, अभी बढ़ेगा तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया हैं और इसके साथ ही सूरज ने अपनी तपीश दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों को दोपहर में तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के 8 बजे ही लोगों को धूप चुभने लगती है। कई जिलों में पारा अचानक से चढ़ गया है। सोमवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम पारा 35.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग की मानें तो  आने वाले 4 से 5 दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होगी।

दिन में सड़के हो जाती हैं खाली
दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, लोग सुबह शाम ही घरों से बाहर नजर आते है। जैसलमेर में पिछले 5 दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को आसमान साफ रहा, सोमवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय धूप और गर्मी के चलते बाजारों में आवाजाही कम नजर आई। गर्मी से बचने के लिए आमजन तरह-तरह के जतन कर रहे हैं।

वनस्थली में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री 
वहीं मौसम विभाग की माने तो अजमेर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भीलवाड़ा का अधकितम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली 36.1 और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस, अलवर का अधकितम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर का अधिकतम तापमान  34.7  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

pc- newsbytesapp.com