Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, पारा 46 डिग्री के पार, कई जिलों में गंभीर हीटवेव का अलर्ट
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान इस समय भट्टी की तरह तप रहा हैं, जैसे ही कोई घर के बाहर कदम रखता हैं तो लू के थपेड़े लोगों विचलित कर देते है। स्थिति अगर अभी ही ऐसी हैं तो नोतपा तो अभी और दूर है। मई के इस महीने में चिलचिलाती धूप और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए कड़ा अलर्ट जारी किया है।
तापमान में हो रही बढ़ोतरी
पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के जो आंकड़े सामने आए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। राज्य के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के आंकड़े को पार करते हुए 46 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने पूरे मरुस्थल को एक तंदूर की भट्टी की तरह दहका दिया है, जिससे जयपुर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर समेत कई बड़े शहरों में लोगों का हाल बेहाल है। पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में इस समय गर्मी अपने चरम स्तर पर पहुंच चुकी है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अलर्ट जारी
पश्चिमी राजस्थान के सीमांत जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के इन रेतीले जिलों के लिए ‘गंभीर हीटवेव ’ चेतावनी जारी की है। बाड़मेर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।
pc- zee news






