Weather Update: राजस्थान में मानसून हुआ एक्टिव, फिर से बदला मौसम, कई जिलों मे आज भी बारिश के आसार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की सक्रियता दिखाई दे रही हैं, हालांकि बारिश का ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है। 14 सितंबर यानी के आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में तेज आंधी की स्थिति बन सकती है। आईएमडी ने अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली और बीकानेर में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

बारिश की गतिविधियां रहेगी तेज
आईएमडी के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में दक्षिण राजस्थान के जिलों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रह सकती हैं। 13 से 15 सितंबर के दौरान उदयपुर संभाग और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश के आसार
पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, डीडवाना-कुचामन, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में भी मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 13 से 16 सितंबर के दौरान जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर रह सकता है।

pc- amar ujala