Weather update: राजस्थान में अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, लोगों को गर्म कपड़े पहनने को होना पड़ेगा मजबूर
- byShiv
- 14 Nov, 2024
इंटरनेट डेस्क। इस बार राजस्थान में जैसी बारिश देखने को मिली थी उस हिसाब से सर्दी देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि नवंबर का आधा महीना गुजर चुका है और मरुधरा के ज्यादातर हिस्सों में हल्की सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। लेकिन ऐसी सर्दी नहीं पड़ रही हैं कि आपको दिन में गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा हो। सुबह और रात के समय ठंडी महसूस की जा रही है तो वहीं, दिन के समय लोगों को हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है।
तापमान में हो रहा उतार चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान की बात करें तो अभी भी 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। करीब 5 जिले ऐसे हैं, जहां पर बीते बुधवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में इस बार ठंड में थोड़ा देर से एंट्री की है। बीते सालों की बात करें तो नवंबर का आधा महीना गुजरते गुजरते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार राजस्थान में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
जल्द पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक का कहना है कि जल्द ही राजस्थान में ठंड अपना असर दिखाएगी और लोगों की धूजणी छूटेगी। दरअसल दिन के साथ-साथ रात के तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके चलते सर्दी का असर बढ़ जाएगा। मौसम केंद्र का कहना है कि जल्दी राजस्थान में कुछ जगहों पर कोहरा बढ़ने के साथ-साथ ठंड भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के मध्य से लेकर के जनवरी तक राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों को जमकर परेशान करेगी।
pc- batenupki.com





