Weather Update: राजस्थान में लोगों को सर्दी से राहत, दिन में खिल रही अच्छी धूप, जाने कैसा रहेगा आगे का मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अब दिन में लोगों को धूप का अहसास होने लगा है। हालांकि शाम होते होते सर्दी फिर से बढ़ जाती हैं और सुबह अच्छी खासी ठंड पड़ती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे ठंड से राहत मिली है।  मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तक राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है, इस दौरान दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है

मौसम विभाग की माने तो आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं का असर रहेगा, इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी। बीते 24 घंटे में यानी गुरुवार का मौसम शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 2.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों या उनके आसपास के जिलों में किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं का असर रहेगा। इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा।

pc- bhaskar