Weather Update: राजस्थान के कई जिलों में बारिश, आज इन जिलों के लिए अलर्ट किया गया जारी, जाने कैसा रहेगा मौसम
- byShiv
- 05 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ हैं, प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में भी दो दिन से रूक रूककर हल्की बारिश का दौर जारी है। इसी मानसून की गतिविधियों के बीच 5 सितंबर 2026 को मौसम का मिजाज कई इलाकों में बदला हुआ नजर आएगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश हो सकती है।
यहां के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग की माने तो 5 सितंबर को बारां, झालावाड़, कोटा और सवाई माधोपुर के लिए भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मानसून की परिस्थितियां कमजोर रहने का अनुमान है और किसी भी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
4 से 7 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम
5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 से 7 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 5 सितंबर के लिए पूर्वी राजस्थान में चार जिलों को भारी बारिश के लिहाज से संवेदनशील बताया गया है, इनमें बारां, झालावाड़, कोटा और सवाई माधोपुर शामिल हैं।
pc- aaj tak





