Weather Update: राजस्थान में आज इन जिलों में हो सकती हैं बारिश, कल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, तापमान पहुंचा 39 डिग्री पार
- byShiv
- 27 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में फिर से मौसम बदलने वाला हैं, मार्च का महीना अपने आखिरी पड़ाव की और हैं और इसके साथ ही बारिश और आंधी का दौर शुरू होने वाला है। तेज धूप की जगह अब काले बादल फिर से आने वाले है, कई जगहों पर गरज-चमक और बारिश शुरू होने वाली हैं, वही आगामी दिनों के लिए भी मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को राजस्थान के पश्चिमी हिस्से बीकानेर संभाग में हल्की बारिश देखने को मिली है।
अन्य जिलों में पड़ रही धूप
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंडी हवा और बादलों का जोर रहा, तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम केंद्र के अनुसार, आज जयपुर, अजमेर, दौसा,अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई-माधोपुर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, बूंदा-बांदी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 27 से 30 मार्च तक राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की जानकारी दी है। इसका सबसे व्यापक असर 29 और 30 मार्च को देखने को मिलेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
pc- india tv hindi






