Weather Update: राजस्थान में तापमान 42 डिग्री के पार, लोगों का धूप के कारण घरों से निकलना हुआ मुश्किल, लू का अलर्ट जारी
- byShiv
- 16 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर के साथ-साथ अब कोटा, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने गर्मी के पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। इसके अलावा जैसलमेर में 41.7, फलोदी में 41.6, चित्तौड़गढ़ में 41.6 और जोधपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
हीटवेव की चेतावनी और पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 17 अप्रैल से राज्य में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। 17 अप्रैल को श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में लू का यलो अलर्ट रहेगा। 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी 7 दिन 16 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है।
pc- navjivanindia.com






