Weather update: राजस्थान के 9 जिलों में आज आंधी के साथ होगी बारिश, ओले गिरने का अलर्ट किया गया जारी
- byShiv
- 21 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदला हैं, गुरुवार देर रात एक हल्के प्रभाव वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ, जिसका असर अब प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। इस विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में कई जगहों पर बादल छाए रहे। इस सिस्टम के प्रभाव से बीकानेर, चूरू और आसपास के इलाकों में बादल छा गए हैं। शुक्रवार को मौसम विभाग ने जयपुर समेत 9 जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, बादल छाने, हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो आगामी 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दोपहर बाद आगामी तीन-चार दिन राज्य का मौसम मुख्यत शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा आज प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
कैसा रहा मौसम
इधर, राज्य में मौसम शुष्क रहा., इसके अलावा राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को अजमेर में 32.1 डिग्री, अलवर में 33.8 डिग्री, जयपुर में 33.1 डिग्री, सीकर में 33.2 डिग्री, कोटा में 34.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 37.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
pc- india tv hindi





