Weather update: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश के संकेत, दिन में सता रही गर्मी
- byShiv
- 17 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में में सर्दी का दौर खत्म सा हो गया है। दिन में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। लोगों को पसीने आने लगे हैं और लोग अभी से ही छाव ढूंढ़ते रहते है। राजस्थान में भी जयपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय तो कुछ मिनट भी धूप में खड़े होना मुश्किल हो रहा है। अब लगातार तापमान बढ़ रहा हैं और उसके कारण गर्मी भी बढ़ रही है। हालांकि रात में अभी भी सर्दी का अहसास हो रहा है।
तापमान में बढ़ोतरी जारी
पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने 17 - 18 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज राजधानी जयपुर में हल्के भी बादल छाएं हुए है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।
कई जिलों में बारिश का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के हिस्से बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, फलोदी, जालोर, पाली, सिरोही, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, नागौर, सीकर और झुंझुनू,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा सहित आस- पास के इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो-तीन दिन तक तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
pc- newsarenaindia.com





