Weather Update: राजस्थान के कई जिलों के लिए आज भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, 24 से 48 घंटे प्रदेश के लिए बेहद अहम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून इस समय पूरे तरीके से सक्रिय हैं, आज भी मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे राजस्थान में बेहद अहम रहने वाला है। वहीं 2 अगस्त तक कई जिलों में अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

अलर्ट जारी
जयपुर मौसम केंद्र की माने तो  जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 5 से 6 दिन मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी 30 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। जोधपुर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

रूक रूक हो रही बारिश
मौसम विभाग की माने तो राजधानी जयपुर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहने, रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा है। आईएमडी ने बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूम्बर और उदयपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही और टोंक सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

pc- aaj tak