West Bengal Elections 2026: विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भी बंगाल में तैनात रहेगी फोर्स, 500 कंपनियां संभालेगी...चुनाव आयोग ने लिया....
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इसकों लेकर तैयारियां भी जोरों पर है। चुनावों को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। हालांकि यहां चुनावी नतीजों के बाद होने वाली हिंसा पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि ‘मतों की गिनती पूरी होने के बाद अगले आदेश तक ऑर्म्ड पुलिस फोर्स की 500 कंपनियां बंगाल में तैनात रहेंगी। इस दौरान वह राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे
200 कंपनिया अलग से होगी तैनात
इसके साथ ही अलग से ईवीएम एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 200 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा पर भी नजर रखी जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा कि ‘सीएपीएफ की 500 कंपनियां पश्चिम बंगाल में मतगणना पूरी होने के बाद भी अगले आदेश तक राज्य में तैनात रहेंगी। इसके अलावा 200 कंपनियां ईवीएम,स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी।
52 लाख मामलों का निपटारा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पुनरीक्षण कवायद के तहत गुरुवार को आठवीं पूरक सूची प्रकाशित की। साथ ही कहा कि उसने 52 लाख मामलों का निपटारा कर दिया है, आयोग ने उम्मीद जताई है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक, अगले चार दिनों के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
pc- thefederal.com






