West Bengal Elections 2026: पीएम मोदी पर ममता बनर्जी का निशाना, आपको तो इस्तीफा दे देना चाहिए, पाकिस्तान की धमकी के बहाने...कर दी
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और उनसे सीधे तौर पर इस्तीफा मांग लिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी के बहाने ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया है। ममता बनर्जी ने पूछा है कि प्रधानमंत्री बंगाल में अपनी रैलियों में इस मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहे हैं? उन्होंने पूछा है कि जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कोलकाता पर हमले की धमकी दी तो प्रधानमंत्री ने सख्त कार्रवाई करने की बात क्यों नहीं की?
जारी हैं जुबानी जंग
चुनावी माहौल में भारतीय जनता पार्टी और पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल काग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समत तमाम बीजेपी नेता टीएमसी की सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं, टीएमसी लगातार कह रही है कि बीजेपी के इशारे पर केंद्रीय चुनाव आयोग राज्य में कई तरह की गड़बड़ियां कर रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ममता बनर्जी ने नदिया जिले में एक चुनावी रैली में कहा, (प्रधानमंत्री) चुनावी रैलियों में बंगाल को निशाना बनाते हैं लेकिन जब पाकिस्तान बंगाल पर हमले की बात करता है तो आप एक शब्द भी नहीं कहते। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।
pc- aaj tak






