WB Elections: पीएम मोदी ने अचानक दुकान पर रूककर खाई झालमुरी, दुकानदार को दिए 10 रुपए, वीडियो हो रहा वायरल
- byShiv
- 20 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में जुटे बीजेपी के नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के पारंपरिक फूड का स्वाद लिया। पीएम मोदी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और यहां भाजपा चुनाव प्रचार करने में जुटी हैं, इस सिलसिले में राज्य में पीएम मोदी समेत पार्टी के कद्दावर नेताओं की रैलियां आयोजित की जा रही हैं।

पीएम मोदी ने खाई झालमुरी
यहां पीएम मोदी ने झारग्राम में जनसभा को संबोधित करने के बाद मोदी हैलिपेड ग्राउंड जाते समय अचानक कॉलेज कॉलेज मोड़ पर रुके। जहां उन्होंने एक स्थानीय दुकान से झाल-मुरी खाई और आम लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने झालमुरी खाने के बाद इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया एक्स पर जारी करते हुए लिखा कि रविवार को पश्चिम बंगाल में चार रैलियों के बीच झारग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का खाई। अहम बात यह भी कि पीएम मोदी ने दुकाने वाले को 10 रुपए भी दिए।
लोगों से की बात
तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि पीएम मोदी एक दुकान पर खड़े हैं। जहां वे दुकानदार से झालमुड़ी खरीदी और उसे खाया। इस दौरान समर्थकों की भीड़ भी उनके आसपास जुट गई। पीएम मोदी इन स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ झालमुरी को बांटा भी।
pc- x.com





