WB Elections: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के मुख्यमंत्री, पीएम मोदी की मौजूदगी में ली शपथ, कई नेता रहे मौजूद
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज से बड़ा बदलाव हो गया है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आज से इस राज्य के मुख्यमंत्री बन गए है। उन्होंने आज पद और गोपनियता की शपथ ले ली है। उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई। शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था।
कौन कौन पहुंचा था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने।
किस किस ने ली शपथ
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो इस मौके पर शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
pc- aaj tak






